फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का निधन

Mon, 13 Apr 2020 11:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टिम ब्रुक टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में ब्रुक ने अपनी आखिरी सांस ली। ब्रुक के परिजनों ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि रविवार सुबह  कोविड 19 की वजह से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


याद दिला दें कि ब्रुक 'गुडीज' नामक मशहूर हास्य कलाकारों की तिकड़ी का हिस्सा थे। 'गुडीज' में ब्रुक के अलावा  ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी भी थे। बता दें कि ब्रुक ने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी।  वहीं 1975 में ब्रुक के गाने 'फंकी गिबन' को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।



ब्रुक टीवी शो 'एट लास्ट द 1948 शो' का अहम हिस्सा रहे थे। इसमें जॉन क्लीज और ग्रेहम चैपमैन का साथ ब्रुक को मिला था। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस के साथ ही साथा सितारे भी ब्रुक को याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें