फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर फिल्म निर्माता नोबुहिको ओबैयाशी और अभिनेता टिमी ब्राउन का निधन, शोक में इंडस्ट्री

Sat, 11 Apr 2020 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nobuhiko Obayashi, Timmy Brown - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच जापान के मशहूर फिल्म निर्माता नोबुहिको ओबैयाशी (Nobuhiko Obayashi) का फेफड़ों के कैंसर के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। नोबुहिको ओबैयाशी के अलावा पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और 'नेशविले' में अभिनय करने वाले कलाकार टिमी ब्राउन का भी 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विज्ञापन


बात करें नोबुहिको की तो उन्होंने लगभग 3,000 टीवी विज्ञापनों में काम किया था। उन्होंने करियर की शुरुआत 1977 में एक हॉरर काल्पनिक फिल्म 'हाउस' से की थी। जिसे काफी सराहना मिली थी।

वैरायटी के मुताबिक ओबैयाशी को अगस्त 2016 में स्टेज 4 फेफड़े के कैंसर का पता चला था। डॉक्टरों के मुताबिक उनके पास केवल तीन महीने का समय था। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, टिमी ब्राउन का 4 अप्रैल को ही दिमागी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनके बेटे सीन ब्राउन ने इस खबर की पुष्टि की है। अभिनेता के निधन पर फैंस के साथ ही साथ हॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ब्राउन ने एक अभिनेता के रूप में "टिमोथी ब्राउन" नाम का इस्तेमाल किया, जिससे फैंस को उन्हें पहचानने में आसानी हो। ब्राउन का अभिनय करियर तब ही शुरू हो गया था जब वह एक सक्रिय खिलाड़ी थे। उन्होंने 'द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट' के सीजन 3 में गेस्ट अपीरियंस दिया था।
विज्ञापन


इन दो अभिनेताओं के अलावा इन दिनों कई दिग्गज कलाकारों की कोरोना वायरस (CoronaVirus) के संक्रमण की वजह से जान गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें