देश में सिनेमाघरों को खोलने की आजादी तो सरकार ने 15 अक्टूबर को ही दे थी लेकिन महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु सरकारों ने इसके बाद भी सिनेमाघरों की बंदी जारी रखी। अब जाकर महाराष्ट्र में 5 नवंबर से यह बंदी खत्म हो पाई और हिंदी की कई बड़ी फिल्में अब अपनी रिलीज की तारीखें निश्चित करने में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो सकत हैं। फिल्म 'टेनेट' भी इसी नवंबर के अंत तक सिनेमाघरों में आ जाएगी। रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' को अगले साल जनवरी में और अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को अगले साल मार्च में रिलीज होंगी।