फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंटा की इन खास 10 फिल्मों के साथ मनाएं क्रिसमस, जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध

Tue, 09 Dec 2025 03:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Christmas Special: 2025 में क्रिसमस के लिए ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में आ गई हैं। ये फिल्में रोमांस, कॉमेडी और एडवेंचर से भरी हैं। इस बार इन 10 मजेदार फिल्मों के साथ मनाएं क्रिसमस।
विज्ञापन
1 of 11
क्रिसमस स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
त्योहार की छुट्टियों में परिवार और इन फिल्मों के साथ मनाएं क्रिसमस। इन सभी हॉलीवुड फिल्मों को आप सभी अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम, डिज्नी+ पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जिंगल बेल हीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
'जिंगल बेल हीस्ट' 
हॉॉलीवुड फिल्म 'जिंगल बेल हीस्ट' 26 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो दुकान कर्मचारी क्रिसमस की रात अपने ही स्टोर को लूटने का प्लान बनाते हैं। इस फिल्म में बहुत मजा और रोमांस है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
'शैम्पेन प्रॉब्लम्स'  - फोटो : सोशल मीडिया
'शैम्पेन प्रॉब्लम्स' 
'शैम्पेन प्रॉब्लम्स' इस साल 19 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक लड़की पेरिस जाकर शैंपेन कंपनी खरीदना चाहती है, लेकिन उसी कंपनी के मालिक से प्यार हो जाता है। यह एक प्यारी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4 of 11
'ए मेरी लिटिल एक्स-मास'  - फोटो : X
'ए मेरी लिटिल एक्स-मास' 
हॉलीवुड फिल्म 'ए मेरी लिटिल एक्स-मास' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें तलाक के बाद माता-पिता बच्चों के लिए क्रिसमस साथ मनाते हैं, लेकिन नए पार्टनर आने से मजेदार उलझनें हो जाती हैं। 'ए मेरी लिटिल एक्स-मास' 12 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 11
'माई सीक्रेट सांता'  - फोटो : सोशल मीडिया
'माई सीक्रेट सांता' 
'माई सीक्रेट सांता' कहानी है एक सिंगल मॉम और उसकी बाटी की। इस फिल्म में एक मां अपनी बेटी के लिए पैसे कमाने सांता बनती है। इस बीत वहां रिसॉर्ट मैनेजर को उससे प्यार हो जाता है। 'माई सीक्रेट सांता' 3 दिसंबर को रिलीज हुई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
'जॉय टू द वर्ल्ड'  - फोटो : सोशल मीडिया
'जॉय टू द वर्ल्ड' 
'जॉय टू द वर्ल्ड' 1 नवंबर 2025 के रिलीज हुई थी। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। एक फेमस लेडी का परफेक्ट फैमिली वाला झूठ पकड़ा जाता है, तो वो अपने बेस्ट फ्रेंड को नकली बॉयफ्रेंड बनाती है। फिर उसे सच में प्यार हो जाता है। 'जॉय टू द वर्ल्ड' को आर डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
'टायलर पेरी फाइंडिंग जॉय' - फोटो : सोशल मीडिया
'टायलर पेरी फाइंडिंग जॉय'
'टायलर पेरी फाइंडिंग जॉय' कहानी है एक फैशन डिजाइनर की। जो जिदगी से परेशान होकर पहाड़ों पर भागती है, वहां बर्फीले तूफान में उसकी मुलाकात एक अजनबी से होती है, जो उसकी खुशी लौटाता है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 'टायलर पेरी फाइंडिंग जॉय' 5 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी।
 

8 of 11
'क्रिसमस एबव द क्लाउड्स'  - फोटो : सोशल मीडिया
'क्रिसमस एबव द क्लाउड्स' 
'क्रिसमस एबव द क्लाउड्स' 8 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक लड़की की है, जो एक बिजी CEO के साथ प्लेन में फंस जाती है। जिसके बाद उसे क्रिसमस और प्यार का नया मतलब समझ आता है। 'क्रिसमस एबव द क्लाउड्स' को भी ओटीटी पर देख सकते हैं।
 

9 of 11
'ए वेरी जोनास क्रिसमस मूवी' - फोटो : सोशल मीडिया
'ए वेरी जोनस क्रिसमस'
'ए वेरी जोनस क्रिसमस' फिल्म जोनस ब्रदर्स की है। इस फिल्म में जोनस ब्रदर्स क्रिसमस मनाने घर जाने की रेस में हैं। यह फिल्म गाने, हंसी और मस्ती से भरपूर है। यह फिल्म बच्चों को बेहद पसंद आएगी। 'ए वेरी जोनस क्रिसमस' 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसे आप डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं।

10 of 11
'ओह. व्हाट फन' - फोटो : सोशल मीडिया
'ओह. व्हाट फन'
ओह. व्हाट फन' फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह 3 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक मॉम को उसका परिवार क्रिसमस प्रोग्राम में भूल जाता है, तो वो अकेले मजे करने निकल पड़ती है।
 
विज्ञापन

11 of 11
'शी इज मेकिंग अ लिस्ट' - फोटो : x
'शी इज मेकिंग अ लिस्ट'
'शी इज मेकिंग अ लिस्ट' 6 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लेसी चैबर्ट सांता की “अच्छे-बुरे बच्चों” की लिस्ट चेक करती हैं और उसे प्यारे प्यार हो जाता है। यह हॉलमार्क की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सी चैबर्ट और एंड्रयू वॉकर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें