फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2022: थप्पड़ कांड के बाद छलका क्रिस रॉक की मां का दर्द, बोलीं- ‘विल स्मिथ ने मेरे बेटे को ही नहीं, मुझे भी...’

Mon, 25 Apr 2022 10:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्कर सेरेमनी के दौरान विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का मजाक उड़ाए जाने पर विल ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। अब इस मामले में एक महीने बाद क्रिस को थप्पड़ मारे जाने पर उनकी मां रोस रॉक का बयान सामने आया है।
 
विज्ञापन
थप्पड़ कांड पर आया क्रिस रॉक की मां रोज रॉक का बयान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर सेरेमनी के दौरान विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का मजाक उड़ाए जाने पर विल ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। तभी से यह मामला सुर्खियों में बना रहता है। विल स्मिथ पर ऑस्कर और अकादमी के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने पर भी 10 साल का बैन लगाया जा चुका है। अब एक महीने बाद अपने बेटे क्रिस को थप्पड़ मारे जाने पर मां रोस रॉक का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

ऑथर और मोटिवेशनल स्पीकर रोज रॉक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि क्रिस अब बेहतर है और अच्छा कर रहा है। वह उस दिन की घटना से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। विल के थप्पड़ मारने पर रोज ने कहा कि विल ने क्रिस को ही थप्पड़ नहीं मारा है, वह थप्पड़ उन्होंने हम सबको मारा है। जब आप मेरे बेटे को थप्पड़ मारोगे, इसका मतलब है कि आपने मुझे थप्पड़ मारा है। 
रोज रॉक न आगे कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी। उनकी तरफ से बस एक बयान आ गया कि मैं क्रिस रॉक से माफी चाहता हूं, लेकिन उन्होंने कभी व्यक्तिगत कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि इसके लिए विल से क्या कहा जाए, मेरी समझ नहीं आता कि विल सोच क्या रहे थे? इस घटना के बाद कुछ भी हो सकता था क्रिस गिर सकते थे, तो विल को सजा हो सकती थी। विल ने अपनी पत्नी के कहने पर यह किया।
विज्ञापन

 
यह था पूरा मामला
ऑस्कर सेरेमनी के दौरान क्रिस रॉक ने जेडा के गंजेपन का मजाक उड़ाया था, तो विल गुस्से में आ गए और स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विल वापस आकर अपनी कुर्सी पर बैठे और क्रिस को गालियां देते हुए बोले कि मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबा पर मत लेना। बता दें कि जेंडा एलोपेसिया बीमारी से पीड़ित है, जिसमें सिर के अलग-अलग हिस्सों से बाल गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें