फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर क्रिस प्रैट ने लेखिका कैथरीन श्वाजनेगर की शादी, 6 महीने पहले की थी सगाई

Sun, 09 Jun 2019 05:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chris Pratt and Katherine Schwarzenegger - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर क्रिस प्रैट ने लेखिका और एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की बेटी कैथरीन श्वाजनेगर से शादी कर ली है। इस साल जनवरी में इन दोनों की सगाई की खबरें आईं थीं। वहीं अब इन दोनों ने शनिवार को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में कैलिफोर्निया में शादी रचाई। क्रिस प्रैट और कैथरीन श्वाजनेगर की शादी के तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्रिस प्रैट की कैथरीन श्वाजनेगर के साथ उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस एना फेरिस थीं। एना फेरिस से क्रिस प्रैट को 6 साल का बेटा भी है। क्रिस प्रैट और कैथरीन श्वाजनेगर की शादी में उनका बेटा जॉन भी नजर आया। 
कैथरीन श्वाजनेगर ने Rock What You've Got और I Just Graduated . . . Now What? जैसी कई शानदार किताबें लिखी हैं। वहीं बात करें क्रिस प्रैट की तो उन्होंने 'गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी' , जोरासिक वर्ल्ड और एवेंजर्स एंड गेम जैसी कई शानदार फिल्में कर चुके हैं। आपको बता दें कि क्रिस प्रैट और कैथरीन श्वाजनेगर की उम्र के बीच करीब 10 साल का फर्क है। क्रिस प्रैट 39 के जबकि  कैथरीन श्वाजनेगर 29 साल की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें