फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस हेम्सवर्थ का ‘थॉर’ होना उनके बच्चों को नहीं लगता कूल, एक्टर ने कहा- ‘उन्हें बिलकुल फर्क नहीं पड़ता’

Mon, 23 Feb 2026 01:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chris Hemsworth: हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बच्चे उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग को कैसे देखते हैं। 

विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम @chrishemsworth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारवल स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए बताया कि वो क्रिस को कैसे देखते हैं और उनके बच्चों को उनके स्टारडम या ‘थॉर’ होने से कितना फर्क पड़ता है। 

थॉर होना कूल नहीं लगता

हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ मजेदार अंदाज में बताया कि उनके बच्चों को उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। लंदन में दिए एक इंटरव्यू में क्रिस ने कहा कि उनके बच्चे उनकी स्टारडम को बिल्कुल भी ‘कूल' नहीं मानते। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता… बिल्कुल भी नहीं। जब उन्हें पहली बार पता चला कि मैं ‘थॉर’ हूं, तो उन्हें बहुत कूल लगा। लेकिन जब उन्हें समझ आया कि मैं सच में उड़ नहीं सकता, तो उन्हें उतना कूल नहीं लगा।'

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में ‘थॉर’ का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले क्रिस ने कहा कि अब उनके बच्चे बस नॉर्मली रिएक्ट करते हैं और कहते हैं- ‘अरे डैड… कुछ भी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम 101 में नजर आए थे क्रिस
क्रिस अपनी पत्नी और एक्ट्रेस एल्सा पातकी के साथ तीन बच्चों के पिता हैं। 13 साल की बेटी इंडिया रोज और 11 साल के जुड़वां बेटे साशा और ट्रिस्टन।

वर्कफ्रंट की बात करें तो क्रिस की नई फिल्म क्राइम 101 फरवरी 13 को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन बार्ट लेटन ने किया है। फिल्म में मोनिका बारबरो, बैरी क्योघन और हैल बेरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें