चीनी अभिनेत्री और गायिका गाओ लियू (Chinese actress and singer Gao Liu) ने हाल ही में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। लेकिन गाओ लियू (Gao Liu) को कॉस्मेटिक सर्जरी करवाना भारी पड़ गया है। दरअसल गाओ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद उनकी नाक पर धब्बे नजर आ रहे हैं।
ट्विटर जैसे ही चीनी प्लेटफॉर्म Weibo पर अभिनेत्री ने सर्जरी से पहले और बाद की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही एक ओर जहां फैन्स अभिनेत्री के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कॉस्मेटिक सर्जरी के नुकसान पर भी चर्चा हो रही है।
बता दें कि एक दोस्त की सलाह पर अभिनेत्री ने एक कॉस्मेटिक क्लीनिक में नाक की सर्जरी करवाई थी। करीब चार घंटे की सर्जरी के बाद अभिनेत्री को नाक का मनचाहा शेप तो नहीं मिला लेकिन उनकी नाक के कुछ टिशूज मर हो गए। वहीं गाओ को बाद में पता चला कि जो सर्जरी वो करवा रही थीं उसे करने की इजाजत उस क्लीनिक के पास नहीं है।
गाओ लियू ने अपने 5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जो फोटो शेयर की, उसमें सभी ने यह देखा कि उसकी नाक की काली हो गई है। चौंकाने वाली यह फोटोज चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसे लोगों से सहानुभूति मिल रही है। कई लोगों ने कॉस्मेटिक सर्जरी पर सवाल उठाए हैं। बॉलीवुड में भी कई हसीनाओं ने सर्जरी कराई और उसके मनचाहे नतीजे नहीं आए।
अभिनेत्री का कहना है कि नाक की गलत सर्जरी के चलते उनके दो प्रोजेक्ट्स हाथ से चले गए। जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही अनुबंध टूटने के चलते उनको 2 मिलियन युआन का भुगतान भी करना पड़ सकता है।