हॉलीवुड स्टार लिएनार्दो डी कैप्रियो से रॉबर्ट पैटिसन की देवदासों वाली हालत देखी नहीं जा रही है। क्रिस्टीन स्टीवर्ट के साथ ब्रेक-अप के बाद से ही पैटिसन खोए-खोए से रहने लगे हैं। दाढ़ी बढ़ा ली है, अस्त-व्यस्त रहने लगे हैं।
ऐसे में कैप्रियो ने उन्हें सलाह दी है कि वो पुरानी यादों से बाहर निकलें और दूसरी लड़कियों को डेट करें। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से चिकना हो जाना चाहिए, कुछ अच्छे कपड़े खरीदने चाहिए और मियामी स्थित मेरे घर के पास एक घर भी ले लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शादी वगैरह करने की अभी उनकी उम्र नहीं है और उन्हें जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाना चाहिए।