हॉलीवुड एक्ट्रेस चार्लीज थेरॉन ने अपने 7 साल के बच्चे को एक लड़की की तरह बड़ा कर रही हैं। हाल ही मेें उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी बच्ची जैक्सन ट्रांसजेंडर है। चार्लीज थेरॉन ने कहा,' शुरू में मुझे लगा कि जैक्सन एक लड़का है, लेकिन धीरे-धीरे मुझे पता चला कि वो ट्रांसजेंडर है।'
इतना ही नहीं चार्लीज थेरॉन ने बताया कि 'जब जैक्सन तीन साल की हुई तो एक दिन उसने मुझसे कहा है कि मैं लड़का नहीं हूं। इसलिए मैं जहां भी जाती हूं यही कहती हूं कि मेरे पास दो खूबसूरत बेटियां हैं। मैं इनको लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। मेरा काम एक मां की तरह उनके साथ हर पल को सेलिब्रेट करने और उनकी उस हर जरूरत को पूरा करना है जो वो मुझसे चाहते हैं। मेरे पास जितनी शक्ति है अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करने और उनकी जरूरतों को पूरी करने की वो मैैं हमेशा करूंगी।'
गौरतलब है कि चार्लीज थेरॉन ने जैक्सन को 2012 में और उसकी बहन को 2015 में गोद लिया था। चार्लीज आगे कहती हैं कि 'मेरा हर फैसला जैक्सन के अनुरूप होगा जो मां होने के नाते वो मुझसे उम्मीद करती है।' आपको बता दें कि अभिनेत्री के इस खुलासे की कई हॉलीवुड सितारे तारीफ कर रहे हैं। चार्लीज थेरॉन ने हॉलीवुड की मोनस्टर, लोंग शॉट और मैड मैक्स फ्यूरी रोड जैसी कई शानदान फिल्मों में काम किया है।