किस तरह की थी चैपल की ड्रेस?
सिंगर चैपल रोन ने पहले एक शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था। फिर उन्होंने अपनी ड्रेस को ओपन किया, हुड हटा दिया। ऐसे में उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी। इस ड्रेस में वह लगभग सेमी न्यूड नजर आईं। उनकी पीठ पर बने टैटू साफ नजर आए। साथ ही उनकी ड्रेस का फैब्रिक भी पारदर्शी था।
(पारदर्शी ड्रेस में ग्रैमी अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन)
पहले भी अटपटी ड्रेस पहन चुकी हैं सिंगर चैपल
पहली बार चैपल रोन किसी अटपटी ड्रेस में नजर नहीं आई हैं। इससे पहले भी वह कई अजीबों-गरीब ड्रेस पहन चुकी हैं। ग्रैमी से पहले भी अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कभी अखबार से बनी ड्रेस पहनी तो कभी झूमर स्टाइल वाला ड्रेस में दिखीं। अकसर इस सिंगर की ड्रेस काफी बाेल्ड किस्म की होती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी
इन सेलेब्स की भी ग्रैमी रेड कारपेट पर रही चर्चा
ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिर्फ चैपल रोन की ड्रेस, लुक की ही चर्चा नहीं रही। सिंगर सबरीना कारपेंटर और लेडी गागा के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन गाउन लुक को चुना। सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना। इनके अलावा सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर साथ दिखे। दोनों ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस पहनी थीं। जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली बीबर ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं।
(सबरीना कारपेंटर, जस्टिन बीबर और हैली, लेडी गागा)
ये खबर भी पढ़ें: लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल