फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaim Topol: ऑस्कर विजेता इस्राइली अभिनेता चैप टोपोल का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 09 Mar 2023 06:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इजराइल के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक, चैम टोपोल का निधन हो गया है। अभिनेता को दो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स, एक ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
चैम टोपोल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता चैम टोपोल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। टोपोल को फिल्मी जगत में ज्यादातर उनके अंतिम नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, चैम टोपोल का बुधवार को उनके घर पर निधन हो गया। अभिनेता के बेटे ने हाल ही में पुष्टि की थी कि टोपोल को डेमेशिया का पता चला था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

विज्ञापन

नेताओं ने दी निधन की जानकारी
इस्राइली नेताओं ने गुरुवार को चैम टोपोल के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रमुख इस्राइली अभिनेता चैम टोपोल, जिन्होंने 'फिडलर ऑन द रूफ' में लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया बीते दिन उनका निधन हो गया। 87 वर्ष की उम्र में चैम टोपोल ने अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
Satish Kaushik : जब ‘तेरे नाम’ के सेट पर सतीश कौशिक पर भड़के थे सलमान, गुस्से में एक्टर ने जड़ दिया था झापड़!
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने जताया शोक
टोपोल की मौत की घोषणा इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने अपने एक बयान में की। उन्होंने अभिनेता को एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि, 'वह न केवल इस्राइल में बल्कि अन्य देशों में भी प्रसिद्ध थे। इसहाक ने यह भी कहा कि टोपोल ने सिनेमा स्क्रीन को अपनी उपस्थिति से जीवंत किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया।'
विज्ञापन

Pathaan-Tiger: 'टाइगर 3' में दमदार होगी पठान की एंट्री, सीन में जान भरने के लिए लगे छह महीने

गोल्डन ग्लोब से लेकर ऑस्कर किया नाम
आपको बता दें, चैम टोपोल को 'फिडलर इन द रूफ' में द मिल्कमैन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने  पांच दशक से भी ज्यादा समय तक टेवे की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ ही अभिनेता ने कई फिल्मों में भी काम किया था। साल 1971 में, टोपोल ने स्क्रीन पर एक यहूदी पिता की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके साथ ही चैम टोपोल ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी अपने नाम किया था।
Bollywood: फिल्में हिट कराने के लिए ये सितारे करते हैं अजीबोगरीब टोने-टोटके? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें