फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर सिंगर कीथ फ्लिंट का 49 साल की उम्र में निधन, घर में मिला शव

Mon, 04 Mar 2019 09:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Keith Flint - फोटो : social media
विज्ञापन
इंग्लैंड के मशहूर सिंगर कीथ फ्लिंट का 49 साल की उम्र में निधन को गया है। वह सोमवार को इंग्लैंड के एसेक्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार,एसेक्स पुलिस ने उनके निधन की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया - हमें सोमवार को सुबह करीब 8.10 बजे एसेक्स के ब्रुक हिल, नॉर्थ एंड से एक व्यक्ति का फोन आया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 49 साल के एक व्यक्ति को मृत पाया,बाद में इसकी पहचान कीथ फ्लिंट के रूप में हुई। इसके बाद हमने उनके परिजनों को सूचित किया। 


आपको बता दें कि कीथ फ्लिंट मशहूर म्यूजिक बैंड The Prodigy का भी हिस्सा थे। वह इस बैंड का अहम हिस्सा थे। उन्होंने "Firestarter" और "Breathe" जैसे कई शानदार गाने भी गाए थे। सिंगिंग के अलावा कीथ फ्लिंट की मोटरसाइकिल रेस टीम भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें