फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar Awards 2019: इस बार महिलाओं का दिखा जलवा, 15 पुरस्कारों पर मारी बाजी

Wed, 27 Feb 2019 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
विज्ञापन
Oscar - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाल ही में सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 91वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। इस बार का ऑस्कर कई कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं के लिए बेहद खास रहा। इस साल महिलाओं ने झंड़े गाड़े हैं। जी हां,साल 2019 के ऑस्कर में इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं ने पुरस्कार जीते। आज हम आपको उन महिलाओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने इस साल ऑस्कर जीता।
विज्ञापन


ओलिविया कोलमैन- अभिनेत्री ओलिविया कोलमैन को फिल्म 'द फेवरेट' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। 

लेडी गागा- पॉप सुपरस्टार लेडी गागा को ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए ‘बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है।

गुनीत मोंगा, रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन- इन तीनों महिलाओं ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' के लिए शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है।

रेजिना किंग- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार रेजिना किंग को मिला है। उन्हें यह ऑस्कर फिल्म 'इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक' के लिए मिला है। 
विज्ञापन


रूथ कार्टर-  हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है।  वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

एलिजाबेथ चाय वासरेली और शैनन डिल -  एलिजाबेथ चाय वासरेली और शैनन डिल को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए ऑस्कर मिला। पुरस्कार जितने वाली उनकी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'फ्री सोलो' है। 

डोमी शी और बेकी नीमन- डोमी शी और बेकी नीमन की एनीमेटेड फिल्म 'बाओ' के लिए ऑस्कर मिला। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ लघु एनीमेटेड श्रेणी में मिला है। 
विज्ञापन


केट बिस्को और पैट्रीसिया डेहैनी- केट बिस्को और पैट्रीसिया डेहैनी को फिल्म 'वाइस' में मेक-अप और हेयर स्टाइलिंग के लिए ऑस्कर मिला है। 

Jaime Ray Newman- इजराइल की Jaime Ray Newman को फिल्म 'स्किन' के लिए पुरस्कार मिला। 'स्किन' को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट की श्रेणी में यह ऑस्कर मिला है। 

Hannah Beachler- उन्हें फिल्म ब्लैक पैंथर के लिए ऑस्कर मिला है। उन्हें यह पुरस्कार बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन की श्रेणी में मिला है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें