फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का लाइनअप आया सामने, इस साल इंटरनेशनल और इंडी फिल्मों का रहेगा दबदबा

Fri, 10 Apr 2026 10:31 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2026 Lineup: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की मच-अवेटेड लाइनअप आखिरकार सामने आ गई है, और इस बार इंटरनेशनल सिनेमा का जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल के फेस्टिवल में पहले भी पाम डी'ओर जीत चुके डायरेक्टर्स क्रिस्टियन मुंगिउ और हिरोकाजू कोरे-एदा शामिल हैं। वहीं दो बार ऑस्कर जीत चुके मशहूर ईरानी डायरेक्टर असगर फरहदी भी अपनी फिल्म के साथ मुकाबले में नजर आएंगे।

विज्ञापन


इंटरनेशनल और इंडी फिल्मों पर होगा फोकस
पिछले साल जहां हॉलीवुड फिल्में,जैसे- टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पोसिबल’ का दबदबा ज्यादा था। वहीं, इस बार कान में ज्यादा फोकस इंटरनेशनल और इंडी फिल्मों पर रहेगा।

इस साल कॉम्पिटिशन में शामिल होने वाले इकलौते अमेरिकी डायरेक्टर ईरा हैं, जो अपनी फिल्म ‘द मैन आई लव’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रामी मालेक नजर आएंगे और कहानी 80 के दशक के न्यूयॉर्क में एड्स संकट के दौर पर आधारित है।

एशिया की भी होगी मजबूत मौजूदगी
वहीं असगर फरहदी अपनी फिल्म ‘पैरेलल स्टोरीज’ के साथ कान में डेब्यू करेंगे। एशिया से भी इस बार मजबूत मौजूदगी है, जिसमें जापान की फिल्म ‘शीप इन द बॉक्स’ खास तौर पर चर्चा में है। वहीं कोरियन डायरेक्टर ना-हॉन्ग जिन की ‘होप’ को सबसे ज्यादा एक्साइटिंग फिल्मों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘द वैलिंग’ के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है।

दो बार ऑस्कर जीत चुके पेड्रो अल्मोडोवर भी अपनी फिल्म ‘बिटर क्रिसमस’ के साथ कॉम्पिटिशन में शामिल हैं, जो पहले ही स्पेन में रिलीज हो चुकी है।

95% लाइनअप हुआ अनाउंस

विज्ञापन

कान के चीफ थियरी फ्रीमाक्स ने बताया कि अभी करीब 95% लाइनअप ही अनाउंस हुआ है, बाकी फिल्मों का ऐलान आने वाले हफ्तों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार 141 देशों से एंट्री आई हैं, जो इस फेस्टिवल की बढ़ती पॉपुलैरिटी को दिखाती हैं।

आपको बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 2026 इस साल 12 मई से 23 मई तक आयोजित होगा, जहां दुनिया भर की बेहतरीन फिल्में एक ही मंच पर देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें