फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग छोड़ने वाली थीं जेना ओर्टेगा, इस वजह से बदल दिया फैसला; बोलीं- ‘मुझे नहीं पता था कि क्या करूंगी…’

Thu, 09 Apr 2026 05:19 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jenna Ortega Stepping Away From Acting: सीरीज ‘वेडनेस’ से पॉपुलर हुईं जेना ओर्टेगा के करियर में ऐसा दौर भी आया, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया। आखिर, ऐसा ख्याल उनके मन में क्यों आया? हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेना ओर्टेगा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेना ओर्टेगा ने अपने अभिनय से दर्शकों का जीता था, सीरीज ‘वेडनेस’ में उनके काम को खूब सराहा गया। इसके बाद भी इस एक्ट्रेस को लगा कि एक्टिंग को अलविदा कह देना चाहिए। दरअसल, ऐसा फैसला वह सोच-समझ कर ले रही थीं फिर जेना ने अपना फैसला बदल दिया। इसकी वजह उनका अगला प्रोजेक्ट रहा।  

क्या थी एक्टिंग छोडने की वजह?

विज्ञापन

जेना ओर्टेगा ने वैरायटी से की गई हालिया बातचीत में बताया कि टीनएजर में आने उन्हें लगा कि वह एक्टिंग की दुनिया में अपना भविष्य नहीं देख पा रही हैं। जेना कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं और क्या करूंगी।’ वह बताती हैं कि कास्टिंग डायरेक्टर्स के सामने बार-बार अपनी एक्टिंग की रेंज साबित करनी पड़ी, जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग पूरी तरह से छोड़ने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। जेना ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि अगर एक्टिंग छोड़नी ही है, तो यही सही समय है।’ 

विज्ञापन

सीरीज ‘यू’ ने बदला दिया फैसला 
जेना ओर्टेगा के करियर में टर्निंग पॉइंट साल 2019 में आया। जेना को सीरीज 'यू' के दूसरे सीजन में एली एल्व्स के रोल के लिए कास्ट किया गया। यह किरदार उनके करियर को ऊंचाइयों पर ले गया। जेना के अभिनय को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। वह कहती हैं, ‘मुझे यह सीरीज बहुत पसंद आई। मैंने इसकी शूटिंग पर बहुत अच्छा समय बिताया। इस दौरान ही मुझे अहसास हुआ कि एक्टिंग नहीं छोड़ सकती हूं।’ 

इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहीं जेना ओर्टेगा
जेना ओर्टेगा ने 'एक्स', 'स्क्रीम 6', 'बिटलजूस' और 'डेथ ऑफ यूनिकॉर्न' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की एमी अवॉर्ड विनिंग सीरीज 'वेडनेस' में भी जेना ने लीड रोल किया था। इन दिनों भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें