एरिरांग के मकसद को किया पूरा
एरिरांग टीवी लंबे समय से कोरियाई मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच एक सेतु का काम करता रहा है। बीटीएस को सम्मानित करके, यह ब्रॉडकास्टर इस बात को स्वीकार कर रहा है कि कैसे इस ग्रुप ने दुनियाभर के दर्शकों तक कोरियाई संस्कृति और कहानियों को पहुंचाने के उसके मिशन को आगे बढ़ाने में मदद की है। बीटीएस 'सिंपली के-पॉप' और 'आफ्टर स्कूल क्लब' जैसे शोज में नजर आता था।
समारोह में होगा कॉन्सर्ट
एरिरांग टीवी नेटवर्क के सेओचो-डोंग स्थित मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस समारोह में एक विशेष 'टॉक कॉन्सर्ट' भी होगा। इसमें वसंत ऋतु के लिए तैयार किए गए नए कार्यक्रमों को पेश किया जाएगा। इसे एंकर किम दा-मि होस्ट करेंगे। इस सेगमेंट में कई शो के होस्ट और कई हस्तियां भी शामिल होंगी।
पहले स्थान पर है बीटीएस
कमबैक के बाद से बीटीएस की सफलता का सिलसिला जोरों पर है! उनके हालिया एल्बम 'एरिरांग' ने लगातार दूसरे हफ्ते बिलबोर्ड 200 चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया है।