फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब होगा क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स में शामिल होंगी रश्मिका मंदाना; इन फिल्मों को मिला नामांकन

Mon, 06 Apr 2026 09:37 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crunchyroll Anime Awards 2026: 'क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स 2026' का आयोजन जापान में होने वाला है। इसमें प्रेजेंटर के तौर पर भारतीय अभिनेत्री शामिल होंगी। इसमें कई फिल्मों को नामांकन मिला है।
विज्ञापन
क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स 2026' का आयोजन 23 मई 2026 को जापान के टोक्यो में होने वाला है। यह दसवां वार्षिक समारोह है। इसमें दुनियाभर की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। इसी के साथ भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इसमें प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी।
विज्ञापन


कब होगा अवॉर्ड का आयोजन?
इस अवॉर्ड की अलग-अलग कैटेगरी में दुनियाभर की कई फिल्मों और सीरीज को नामांकन मिला है। 'गाचियाकुटा', 'द रोज ऑफ वर्साय' और 'समर हिकारू डाइड' को नामांकन मिला है। विजेताओं का एलान 23 मई को किया जाएगा।

'एनीमे ऑफ द ईयर' के नॉमिनीज
इन अवॉर्ड्स के दसवें एडिशन में 'एनीमे ऑफ द ईयर' के नॉमिनीज में 'डैन डा डैन' सीजन 2, 'गाचियाकुटा,' 'माई हीरो एकेडेमिया,' 'टाकोपीज ओरिजिनल सिन,' 'द अपॉथेकरी डायरीज' सीजन 2 और 'द समर हिकारू डाइड' शामिल हैं।
विज्ञापन

क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
'फिल्म ऑफ द ईयर' के नॉमिनीज
'फिल्म ऑफ द ईयर' के नॉमिनीज में '100 मीटर्स,' 'चेनसॉ मैन- द मूवी: रेजे आर्क,' 'डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल,' 'स्कारलेट' और 'द रोज ऑफ वर्साय' शामिल हैं।

Dhurandhar 2: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म

विज्ञापन

50 फिल्मों-सीरीज को मिला नामांकन
क्रंचीरोल के प्रेसिडेंट राहुल पुरीनी ने एक बयान में कहा, 'क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स एक ग्लोबल सेलिब्रेशन है, जहां फैंस अपने पसंदीदा टाइटल्स के पीछे के क्रिएटर्स के साथ अपना प्यार शेयर करते हैं। इस साल के नॉमिनीज की लिस्ट में लगभग 50 अनोखी सीरीज और फिल्में शामिल हैं।'

प्रेजेंटर्स में शामिल ये सितारे
अवॉर्ड के प्रेजेंटर्स में रश्मिका मंदाना, एनाको, हन्ना बैंग, कासुमी अरिमुरा, मिटोरिजु, नानासे निशिनो, न्यवी एस्टेफान, स्निचरी और विंस्टन ड्यूक भी शामिल होंगे। वॉइस एक्ट्रेस सैली अमाकी और मशहूर एंटरटेनर जॉन कबीरा इसे होस्ट करेंगे। इस साल के अवॉर्ड्स में एनीमे को कई म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी दिए जाएंगे और जिनमें डीन फुजियोका की परफॉर्मेंस शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें