फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ब्रिटिश पॉप सिंगर जॉर्ज का निधन, लड़कियों से परेशान होकर गे होने का किया था खुलासा

Mon, 26 Dec 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर जॉर्ज माइकल का ऑक्सफोर्डशायर स्थित उनके घर में निधन हो गया। जॉर्ज 53 साल के थे। ये जानकारी जॉर्ज के पीआर ने दी। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात की पुष्टि करते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे बेटे, भाई और दोस्त जॉर्ज माइकल का क्रिसमस के दिन निधन हो गया।'
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जॉर्ज के परिवार की इच्छा है कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी गोपनीयता का सम्मान किया जाए। 25 जून 1963 को जन्मे जॉर्ज माइकल का असली नाम जॉर्जियोस किरियाकोस पनाईओटोऊ था। शुरू से ही उनका रूझान गायकी की तरफ था। 

1980 में जॉर्ज ने अपने स्कूल के दोस्त एंड्रयू रिजेले के साथ मिलकर ‘व्हाम’ बैंड बनाया। ‘व्हाम’ के एलबम ‘केयरलेस व्हिस्पर’ को दुनिया भर में लोगों ने खूब पसंद किया। इस एलबम की तकरीबन 60 लाख कॉपी बेची गई हैं। लेकिन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। 
विज्ञापन


रिजेले से अलग होने के बाद 1987 में जॉर्ज के नए एलबम ‘फेथ’ को लोगों ने बहुत पसंद किया। अभी तक इसकी लगभग दो करोड़ कॉपी दुनिया भर में बेची जा चुकी है। जॉर्ज को दो बार ग्रैमी अवार्ड भी मिल चुका है। जॉर्ज की जिंदगी पर एक फिल्म ‘अ डिफरेंट स्टोरी’ भी बन चुकी है। जो 2005 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें