ब्रिटिश फिल्ममेकर एलन पार्कर (Alan Parker) का 76 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। पार्कर के प्रवक्ता के मुताबिक पार्कर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
पार्कर म्यूजिकल कॉमेडी के साथ-साथ क्राइम ड्रामा बनाने में भी काफी सहज थे। पार्कर ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में गैंगस्टर फिल्मों से की। मिड नाइट एक्सप्रैस और Mississippi Burning के लिए उन्हें ऑस्कर में नामांकन मिला था। पार्कर की हिट लिस्ट में फेम, Mississippi Burning, एविटा, द कमिटमेंट और कई अन्य सफल फिल्में शुमार थीं।
एलन विलियम पार्कर का जन्म लंदन के इलिंगटन में 14 फरवरी, 1944 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉपीराइटर के रूप में की और फिर टेलीविजन कमर्शियल बनाने में जुट गए।1970 के दशक की शुरुआत में उन्होंने सैकड़ों विज्ञापनों के बाद फीचर फिल्मों में कदम रखा।
1971 में पहली बार ब्रिटिश फिल्म "मेलोडी" उन्होंने बतौर पटकथा लेखक काम किया। पार्कर को अमेरिकी विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है।