फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना जोली से अलग हो चुके ब्रैड पिट का खुलासा, शराब की लत छोड़ने के लिए 18 महीने रिहैब में बिताए

Sat, 07 Sep 2019 04:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Angelina Jolie
विज्ञापन

एक्टर ब्रैड पिट ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से बताया है कि एंजेलिना जोली द्वारा तलाक की अर्जी देने के बाद उन्होंने अपनी शराब की लत छोड़ने के लिए 18 महीने रिहैब में बिताए। ब्रैड ने कहा, "मैं जिस हद तक जा सकता था, गया। मैंने शराब पीना छोड़ दिया। बता दें, एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों  के माता-पिता हैं।

विज्ञापन


पति ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने एक इंटरव्यू में दोनों के तलाक के पीछे की वजह बताई थी। एंजेलिना ने कहा था कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह है हमारे अलग होने के पीछे।

एंजेलिना ने बताया कि उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती। वहीं दूसरी तरफ पत्नी से अलग हो चुके ब्रैड पिट ने कहा था कि मेरे बच्चों की पढ़ाई में एंजेलिना मेरे फैसले को लेना पंसद नहीं करती। उनका ये व्यवहार मुझे काफी परेशान करता है, मैं अपने बच्चों के लिए कुछ करना चाहता हूं। हालांकि एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। बैड पिट पर अन्य महिलाओं को कथित तौर पर डेट करने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि ब्रैड पिट एमआईटी की एक प्रफेसर नेरी ऑक्समन को डेट कर रहे हैं, हालांकि यह कभी कन्फर्म नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें