मशहूर मॉडल और अभिनेत्री कारा डेलेविंगने (Cara Delevingne) ने बताया है कि एक बार बेयर ग्रील्स के साथ जंगल में एडवेंचर के दौरान उन्हें मरे हुए चूहे को खाया था।
एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बेयर ग्रिल्स एक बार कारा डेलेविंगने के स्कूल में आए थे और तब वह महज सात साल की थीं और तब से उन पर बेयर का जुनून सवार था। ऐसे में जब बेयर ने उन्हें एक बार फोन किया और अपने साथ एक एडवेंचर्स सफर में आने का न्यौता दिया तो डेलेविंगने उनके साथ जाने के लिए तुरंत तैयार हो गईं।
एडवेंचर के दौरान जब बेयर ने उनसे कहा कि पेट भरने के लिए उन्हें मरे हुए चूहे खाने होंगे तो कारा हैरान रह गईं। कारा ने ये सारी बातें टीवी चैट शो के मेजबान जिमी फैलॉन से बताई। शो की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
इससे पहले कारा डेलेविंगने अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन के साथ समलैंगिक रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही थीं। लंबे समय से पैरिस और कारा के संबंधों की चर्चा मीडिया जगत में फैली थी। पैरिस और कारा एक दूजे को किस करती नजर आई थीं।