फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी को दोबारा डेट करने के सवाल पर ये बोले ब्रैड पिट, 5 साल साथ रहने के बाद तोड़ दी थी शादी

Thu, 09 May 2019 12:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेनिफर एनिस्टन के साथ बैड पिट - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट ने इस बात का मजाक उड़ाया है जिनमें कहा गया था कि वह अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन को डेट कर रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है।

विज्ञापन


लेकिन 55 वर्षीय ब्रैड पिट ने मंगलवार को यह इस बारे में सीधे तौर पर पूछे जाने पर इस दावे को हंसी में उड़ा दिया। जब एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा क्या वे दोनों फिर से साथ में आ रहे हैं तो पिट ने हंसते हुए कहा, "ओह माय गॉड।"

बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

Angelina Jolie
एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों  के माता-पिता हैं। बैड पिट की तलाक पर बात करते हुए एंजेलिना ने कहा था- उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती। इसके अलावा एंजेलीना ने पिट पर यह आरोप भी लगाया था कि ब्रैड ने उनके बेटे मैडॉक्स के साथ दुर्व्यवहार किया था।

तलाक के बाद एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं। बैड पिट पर अन्य महिलाओं को कथित तौर पर डेट करने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि ब्रैड पिट एमआईटी की एक प्रफेसर नेरी ऑक्समन को डेट कर रहे हैं, हालांकि यह कभी कन्फर्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें