ग्रैमी विजेता पिंक ने बताया मेरे हंसमुख स्वभाव ने मेरे बुरे समय से बाहर निकालने में मेरी मदद की और संगीत करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अभी कुछ दिनों पहले ही पिंक को काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद सिंगर पिंक ने यह निर्णय लिया था कि वह अपने परिवार के निजी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगी।
दरअसल उस तस्वीर में पिंक के बच्चे बत्तख के साथ बात करते हुए नजर आ रहे थे और यह तस्वीर तब खींची गई थी जब उनके बेटे ने तैराकी के दौरान पहने जाने वाले डायपर को उतार फेंका था। हालांकि, पिंक ने अपने बेटे के शरीर के निचले भाग को मार्क कर उसे ढक दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें ट्रोल किया गया।