ब्लैकपिंक के-पॉप सदस्य
- फोटो : Social Media
इसके अलावा इस संबंध में मजबूत निवारक उपाय किए गए हैं। एजेंसी ने कहा कि वो अपने कलाकारों और कर्मचारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य एजेंसी कि सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाईजी एंटरटेनमेंट ने प्रशंसकों को ये भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वो अपने कलाकारों और कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट भी लोगों तक निश्चित रूप से पहुचाएंगे। बता दें कि ब्लैकपिंक चार दक्षिण कोरियाई लोगों का एक बैंड है, जिसमें लीजा, जेनी, रोज और जीसू शामिल हैं।
दक्षिण कोरियाई ब्लैकपिंक सदस्यों ने साल 2016 में अपने पहले एल्बम ‘स्क्वायर वन’ के साथ संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। उनकी पहली एल्बम से उनके दो गाने ‘व्हिसल और बूम्बायाह’ दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय बिलबोर्ड वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट और गांव डिजिटल चार्ट में बैंड की पहली एंट्री थी। पिछले साल ब्लैकपिंक का गाना 'आइसक्रीम' बिलबोर्ड हॉट 100 में 13वें नंबर पर पहुंच गया था। ब्लैकपिंक बैंड ने अपने डेब्यू के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।