फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर 2019ः 'ग्रीन बुक' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर नाराज हैं स्पाइक ली, बोले- 'धोखा हुआ'

Tue, 26 Feb 2019 09:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
spike lee
विज्ञापन
91वें एकेडमी अवॉर्ड में पीटर फर्रेली निर्देशित फिल्म ‘ग्रीन बुक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला है । इस फिल्म ने ‘रोमा’, ‘वाइस’ और ‘दि फेवरिट’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया । इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 4 ऑस्कर पुरस्कार अलग-अलग कैटेगरी में जीते हैं । 
विज्ञापन


वहीं 'ग्रीन बुक' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्पाइक ली खुश नहीं हैं । स्पाइक ली ने ‘ब्लैकक्लैंसमैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ एडेप्टेड स्क्रीनप्ले श्रेणी में ऑस्कर जीता । ली की फिल्म ‘ब्लैकक्लैंसमैन’ भी ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ श्रेणी में नामित की गई थी ।

जब ‘ग्रीन बुक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया तो निर्देशक ने डॉल्बी थिएटर से बाहर निकलने की कोशिश की। ली ‘‘जल्दबाजी में ऑडिटोरियम के पिछले हिस्से की तरफ चले गए।’’ विजेता के संबोधन के दौरान ली ने अपनी पीठ मंच की तरफ कर ली थी। 
विज्ञापन


बाद में उन्हें जॉर्डन पील से गुस्से में बात करते देखा गया। ली ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। ‘ग्रीन बुक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर ली ने कहा कि यह बुरा फैसला है। 
विज्ञापन


इनपुट- भाषा 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें