फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर 2019: सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने पर रेजिना किंग बोलीं, 'सेट पर पारिवारिक माहौल था'

Tue, 26 Feb 2019 08:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेजिना किंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेत्री रेजिना किंग को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उनकी फिल्म 'इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक' के लिए दिया गया। सीएनएन' के अनुसार, रेजिना ऑस्कर और प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीतने वाली तीसरी अश्वेत अभिनेत्री हैं। 

विज्ञापन


बेरी जेनकिन्स द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक' जेम्स बाल्डविन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें 1970 के दशक में हार्लेम में स्थापित एक प्रेम कहानी दर्शाया गया है। इस फिल्म को 91वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के लिए भी नामांकित किया गया था।

इस खास मौके पर अवॉर्ड लेते हुए रेजिना किंग भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी मां और बाल्डविन को धन्यवाद दिया। रेजिना ने मां को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे यह सिखाने के लिए धन्यवाद, ईश्वर हमेशा दयालु होते हैं।'
विज्ञापन


बेरी जेनकिन्स की तारीफ करते हुए रेजिना ने कहा कि उन्होंने फिल्म के सेट पर पारिवारिक माहौल बनाया था। उन्होंने कहा, 'बेरी ने कहा था कि हम परिवार हैं। हम शूटिंग के पहले दिन से सही कदम पर जा रहे थे। बेरी ने जो जिम्मेदारी दी थी, सारे कलाकार उसे शुरू से ही निभाने लगे थे।'

अपनी इस स्पीच में उन्होंने एक खास विषय को भी लोगों के सामने रखा। स्पीच में उन्होंने कहा कि दुनिया में रंगभेद कितनी मुश्किल से दूर हो पा रहा है और आज इस मंच पर खड़े होना हैरान करता है।
विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए रेजिना का मुकाबला एमी एडम्स (वाइस), मरीना डी टैवीरा (रोमा) और रैचेल वीस्ज व एम्मा स्टोन (द फेवरेट) के साथ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें