एक्शन से भरपूर है
ट्रेलर की शुरुआत में समुद्र का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। एंजेला बैसेट बेसेंट समुद्र को निहारती नजर आ रही हैं। फिर एक आलीशान महल दिखाया गया है और एंजेला बैसेट एक कुर्सी पर विराजमान हैं। ट्रेलर में एक्शन है तो इमोशंस भी भरपूर हैं। यह आपको भावुक कर देगा।
एंजेला बैसेट का अलग अंदाज
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि क्वीन रामोंडा का किरदार काफी भावुक कर देने वाला है। बता दें कि रानी रामोंडा का किरदार अभिनेत्री एंजेला बैसेट ने अदा किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वह भावुक होकर लगभग चिंघाड़ने के अंदाज में कहती हैं, 'मैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र की रानी हूं, और मेरा पूरा परिवार चला गया है। क्या इतनी कुर्बानी काफी नहीं है?'
बनेंगे नए रास्ते?
वकांडावासी यह प्रयास करते हैं कि साम्राज्य के लिए एक नया रास्ता तय करना चाहिए। बता दें कि वकांडा पूर्वी अफ्रीका का एक फिक्शनल देश है। ट्रेलर के आखिर में नायक के किरदार के सूट पर एक आकृति नजर आती है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि उस पोशाक में कौन है? इस सुपरहीरा फिल्म के लेखक-निर्देशक रयान कूगलर हैं। इन्होंने पहली 'ब्लैक पैंथर' का निर्देशन किया था।