बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल (BFI London Film Festival) ने कोरोनो वायरस संकट के चलते इस बार इसे ऑनलाइन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, यह फेस्टिवल पहले 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होने वाला था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि तब तक कोरोना वायरस का असर कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा होते नहीं दिख रहा है। इसलिए आयोजकों ने एक नया रास्ता निकाला है।
2020 के इस ऑनलाइन फेस्टिवल में 50 से अधिक फिल्मों का वर्चुअल प्रीमियर होगा, जिसमें हर फिल्म की स्क्रीनिंग का एक विशेष समय होगा और इसके अलावा सवाल-जवाब का भी सेशन रखा जाएगा। शो का वर्चुअल संस्करण मुफ्त में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।