फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयोंस ने जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार शेयर की तस्वीर

Fri, 14 Jul 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
Beyonce
विज्ञापन
हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी पॉपस्टार बेयोंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने दोनों बच्चो की फोटो शेयर की है। मौका रूमी और सर कार्टर के एक महीने पूरा होने का है। बेयोंस ने अपने बच्चों का नाम रूमी और सर कार्टर रखा है। फोटो में अपने दोनों बच्चों को गोद मे्ं लिए हुए बेयोंस, पिंक कलर की फ्लोरल ड्रैस में काफी सुंदर लग रहीं हैं। 
विज्ञापन

 
इससे पहले उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों जुड़वा बच्चों के नाम रिवील हो गए थे। आपको बता दें कि बेयोंसे ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हुईं थीं।

बेयोंस और उनके पति जे-जी की पहले ही एक बेटी, ब्लू आइवी है। अपने बेबीशूट की तस्वीरों के लिए भी बेयोंस खूब चर्चा में रही थीं। ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी बेयोंस ने स्टेज पर परफॉर्म कर सभी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बनने के बाद पहली बार पॉपस्टार बेयोंस ने अपने जुड़वा बच्चों की फोटो शेयर की है।   Sir Carter and Rumi 1 month today. 🙏🏽❤️👨🏽👩🏽👧🏽👶🏾👶🏾 A post shared by Beyoncé (@beyonce) on Jul 13, 2017 at 10:10pm PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें