अमेजॉन प्राइम पर मौजूद ये फिल्में आपके क्रिसमस सेलिब्रेशन के मजे को दुगना कर सकती हैं। 'द हॉलीडे' से लेकर 'बैड सैंटा 2' तक इन फिल्मों को आपको जरूर देखना चाहिए।
दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसी के साथ क्रिसमस का जश्न भी। साल के आखिरी त्योहार को मनाने के लिए सब लोग तरह तरह की प्लानिंग में जुट गए हैं। क्रिसमस भले ही एक दिन का त्योहार हो, लेकिन पूरा दिसंबर इसकी खुशियों में बीत जाता है। ऐसे में सिनेमा प्रेमियों ने क्रिसमस मूवीज की लिस्ट बनानी भी शुरू कर दी है, जिन्हें वे दिसंबर की छुट्टियों में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
हम आपको बता रहे हैं ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध कुछ ऐसी क्रिसमस फिल्मों के बारे में जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। समय निकालकर इन फिल्मों को देखना भी क्रिसमस सेलिब्रेशन का हिस्सा हो सकता है।