फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bela Tarr: 'डेमनेशन' और 'सैटनटैंगो' के मशहूर निर्माता बेला टार का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 06 Jan 2026 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bela Tarr Dies: 'डेमनेशन' और 'सैटनटैंगो' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हंगेरियन निर्देशक बेला टार का मंगलवार को 70 की उम्र में निधन हो गया। टार के परिवार में उनकी पत्नी हरानित्जकी हैं।
 
विज्ञापन
बेला टार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगेरियन के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बेला टार का मंगलवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अपनी गहरी और डरावनी फिल्मों जैसे 'डैम्नेशन' और 'सैटनटैंगो' के लिए जाने जाते थे। उन्हें 'स्लो सिनेमा' आंदोलन का संस्थापक माना जाता है। अकादमी ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद उनका सुबह निधन हो गया।
विज्ञापन

अकादमी का बयान
अकादमी की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया, 'हम एक महान निर्देशक और मजबूत राजनीतिक आवाज वाले शख्स बेला टार के जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। उन्हें उनके साथी बहुत सम्मान देते थे और दुनिया भर के लोग उन्हें प्यार करते थे। शोक में डूबे परिवार से अनुरोध है कि इन दिनों उनसे कोई बयान न मांगी जाए।'

स्लो सिनेमा के संस्थापक
बेला टार स्लो सिनेमा स्टाइल के बड़े नाम थे। इस स्टाइल में काले-सफेद दृश्य, लंबे-लंबे शॉट्स, कम बोलचाल, कोई पारंपरिक कहानी नहीं और पूर्वी यूरोप की रोजमर्रा की जिंदगी को उदास तरीके से दिखाया जाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण उनकी 1994 की फिल्म 'सैटनटैंगो' है, जो सात घंटे लंबी है।
विज्ञापन

करियर की शुरुआत
बेला टार का जन्म 21 जुलाई 1955 को हंगेरियन के पेक्स शहर में हुआ था। बचपन में उन्होंने टीवी पर छोटी भूमिकाएं कीं। 16 साल की उम्र से वे फिल्म बनाने लगे। उनके शौकिया वीडियो देखकर बेला बालाज स्टूडियो ने मदद की और 1979 में उनकी पहली बड़ी फिल्म 'फैमिली नेस्ट' बनी। उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं- 'द आउटसाइडर', 'द प्रीफैब पीपल' और 'अल्मानैक ऑफ फॉल'।

यह भी पढ़ें: क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हनीमून से हत्या' की रिलीज डेट हुई तय, रियल-लाइफ मामलों पर है आधारित

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें