अकादमी का बयान
अकादमी की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया, 'हम एक महान निर्देशक और मजबूत राजनीतिक आवाज वाले शख्स बेला टार के जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। उन्हें उनके साथी बहुत सम्मान देते थे और दुनिया भर के लोग उन्हें प्यार करते थे। शोक में डूबे परिवार से अनुरोध है कि इन दिनों उनसे कोई बयान न मांगी जाए।'
स्लो सिनेमा के संस्थापक
बेला टार स्लो सिनेमा स्टाइल के बड़े नाम थे। इस स्टाइल में काले-सफेद दृश्य, लंबे-लंबे शॉट्स, कम बोलचाल, कोई पारंपरिक कहानी नहीं और पूर्वी यूरोप की रोजमर्रा की जिंदगी को उदास तरीके से दिखाया जाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण उनकी 1994 की फिल्म 'सैटनटैंगो' है, जो सात घंटे लंबी है।
करियर की शुरुआत
बेला टार का जन्म 21 जुलाई 1955 को हंगेरियन के पेक्स शहर में हुआ था। बचपन में उन्होंने टीवी पर छोटी भूमिकाएं कीं। 16 साल की उम्र से वे फिल्म बनाने लगे। उनके शौकिया वीडियो देखकर बेला बालाज स्टूडियो ने मदद की और 1979 में उनकी पहली बड़ी फिल्म 'फैमिली नेस्ट' बनी। उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं- 'द आउटसाइडर', 'द प्रीफैब पीपल' और 'अल्मानैक ऑफ फॉल'।
यह भी पढ़ें: क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हनीमून से हत्या' की रिलीज डेट हुई तय, रियल-लाइफ मामलों पर है आधारित