फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिया रोज सैंटियागो ने एक बार फिर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं- मुझे गलत तरीके से छुआ था

Sun, 18 Nov 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bea Rose Santiago - फोटो : social media
विज्ञापन
तनुश्री और नाना के विवाद के बाद मीटू का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच 2013 में मिस इंटरनेशनल बनी बिया रोज सैंटियागो ने भी अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया है।
विज्ञापन


फिलीपींस की रहने वाली रोज ने कहा है कि मुझे एक बहुत बड़े बिजनेसमैन जो कि आज एक बड़ी कंपनी का CEO है ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। रोस के अनुसार, उनकी सीईओ से अगली मुलाकात जब हुई तो उस दौरान वह कैंडीडेट के तौर पर उसके सामने थीं, वहां उसने उनसे कोई बात नहीं की क्योंकि वहां बाकी आयोजक भी मौजूद थे।  

अभी कुछ दिन पहले ही रोज ने कहा था कि बचपन में उनके साथ एक पादरी ने शोषण किया था। यह बात रोज ने फेसबुक पर कही थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था, 'यौन शोषण सच है, यह न केवल पेजेंट्स में बल्कि हर जगह दिखता है।' रोज ने कहा था कि जिसने उनके साथ शोषण किया वह अभी भी पादरी का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें