फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस किम पोर्टर का 47 साल की उम्र में निधन, हॉलीवुड में शोक की लहर

Sat, 17 Nov 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kim Porter - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस किम पोर्टर का 47 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। किम पोर्टर ने 13 साल तक रैपर पी.डिडी को डेट किया था। बताया जा रहा है कि किम पोर्टर का निधन केलिफॉर्निया के टोलुका लेक स्थित उनके घर पर हुआ। गुरूवार दोपहर को उन्हें कार्डिएक अरेस्ट का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। खबरों की मानें तो किम पोर्टर पिछले कुछ हफ्तों से निमोनिया से पीड़ित थी। किम पोर्टर और पी. डिडी के तीन बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


यह दोनो एक-दूसरे को साल 1994 में डेट कर रहे थे, और साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं एक्स ब्वॉयफ्रेंड पी.डिडी ने किम पोर्टर के निधन पर दुख प्रकट किया है। किम पोर्टर का जन्म साल 1971 में जॉर्जिया के अटलांटा में हुआ था। अपने मॉडलिंग करियर के दौरान उन्होंने काफी नाम कमाया। इसके अलावा वह 'लॉ एंड ऑर्डर' और 'विकड विकड गेम्स' जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं।

इतना ही नहीं किम पोर्टर 'द ब्रॉदर्स' और 'मामा, आई वांट टू सिंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। किम पोर्टर के अचानक निधन के अमेरिका के मॉडलिंग और हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई हॉलीवुड सितारों ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें