फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं’, बाफ्टा ने माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो से नस्लीय टिप्पणी के लिए मांगी माफी

Tue, 24 Feb 2026 10:33 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BAFTA Issues Apologises: बाफ्टा अवॉर्ड्स के दौरान नस्लीय टिप्पणी किए जाने पर अब बाफ्टा की ओर से माफी जारी की गई है। जानिए क्या है पूरा मामला और बाफ्टा ने अपनी माफी में क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार को हुए ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी (बाफ्टा) अपने अवॉर्ड्स के अलावा विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रहे। दरअसल, समारोह के दौरान माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो पर जॉन डेविडसन द्वारा नस्लीय टिप्पणी की गई थी। ये तब हुआ था जब माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे थे। अब इस मामले पर बाफ्टा की ओर से माफी जारी की गई। बाफ्टा ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने मेहमानों को बेहद मुश्किल स्थिति में डालने की पूरी जिम्मेदारी लेता है और सभी से माफी मांगता है। संगठन ने माइकल और डेलरोय से भी बिना शर्त माफी मांगी।

बाफ्टा ने जारी की माफी

विज्ञापन

इस घटना ने फिल्म जगत और सोशल मीडिया में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। क्योंकि बाफ्टा और बीबीसी ने शो के दो घंटे देरी से प्रसारित होने के बावजूद नस्लीय टिप्पणी और अपशब्दों को प्रसारण से नहीं हटाया। अब मामले के तूल पकड़ने के बाद माफी जारी की गई। बाफ्टा की ओर से जारी किए गए बयानमें कहा गया, ‘कल रात बाफ्टा फिल्म पुरस्कार समारोह में हमारे मेहमानों ने बेहद आपत्तिजनक भाषा सुनी, जिससे कई लोगों को दुख पहुंचा और पीड़ा हुई है। हम इस घटना से हुए नुकसान को स्वीकार करते हैं, जो हुआ उसका स्पष्टीकरण देते हैं और सभी से माफी मांगते हैं।’

जॉन डेविडसन - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन डेविडसन के टॉरेंट सिंड्रोम के बारे में दी जानकारी
नोट में आगे कहा गया, ‘हमारे अतिथियों में से एक, जॉन डेविडसन एमबीई, टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। उन्होंने अपना जीवन इस स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित कर दिया है। टॉरेट सिंड्रोम के कारण अनैच्छिक मौखिक हरकतें होती हैं, जिन पर व्यक्ति का कोई नियंत्रण नहीं होता।

ऐसी हरकतें किसी भी तरह से व्यक्ति की मान्यताओं को प्रभावित नहीं करतीं और न ही जानबूझकर की जाती हैं। जॉन डेविडसन बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म 'आई स्वियर' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जो उनके जीवन के अनुभवों पर आधारित है।

हम अपने सभी मेहमानों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमने उपस्थित लोगों को जॉन की आदतों के बारे में सूचित करने के लिए कदम उठाए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले और पूरे समारोह के दौरान दर्शकों को बताया कि जॉन कमरे में मौजूद हैं और समारोह के दौरान उन्हें अभद्र भाषा, अनैच्छिक आवाजें या हरकतें सुनाई दे सकती हैं।’

यह खबर भी पढ़ेंः Alia Bhatt: ‘नमस्कार…’, बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है

पूरे मामले की बाफ्टा ने ली जिम्मेदारी
जारी किए गए बयान में आगे कहा गया कि कार्यक्रम की शुरुआत में ही एक अत्यंत आपत्तिजनक शब्द के रूप में एक तेज आवाज सुनाई दी, जिसे कमरे में मौजूद कई लोगों ने सुना। उस समय माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो मंच पर थे। हम उनसे और इससे प्रभावित सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम माइकल और डेलरोय को उनकी अविश्वसनीय गरिमा और पेशेवर रवैये के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

समारोह के दौरान, जॉन ने हॉल छोड़कर बाकी कार्यक्रम स्क्रीन पर देखने का विकल्प चुना। हम उनकी गरिमा और दूसरों के प्रति उनके चिंता के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं। हम इससे सबक लेंगे और समावेश को अपने सभी कार्यों के मूल में रखेंगे।

विज्ञापन

माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो - फोटो : सोशल मीडिया
अचानक हुई थी घटना
अवॉर्ड समारोह में जब अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन और डेलरोय लिंडो मंच पर उपस्थित थे, तभी टॉरेट सिंड्रोम के कार्यकर्ता जॉन डेविडसन ने दोनों कलाकारों के लिए एक नस्लीय अपशब्द का प्रयोग किया। माइकल एक पल को हैरान रह गए और थोड़ी देर के लिए रुक गए। जबकि डेलरोय ने खुद को संभाला और प्रस्तुति जारी रखी।



बाद में होस्ट एलन कमिंग ने शो को रोक दिया और बताया कि अपमानजनक भाषा जानबूझकर नहीं बल्कि जॉन के मुंह से निकली थी, जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। जॉन पुरस्कार समारोह में इसलिए उपस्थित थे क्योंकि वह फिल्म 'आई स्वियर' के विषय हैं, जिसमें रॉबर्ट अरामायो ने उनकी भूमिका निभाई है। वह टॉरेट सिंड्रोम के साथ अपने जीवन के बारे में खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। जॉन ने नस्लीय अपशब्द का प्रयोग करने के बाद खुद को बेहद शर्मिंदा बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें