फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTA 2026: साउथ एशियन सेलिब्रेशन में चमकी ‘बूंग’ और ‘द परफेक्ट नेबर’, बाफ्टा की रेस में भी हैं शामिल

Sat, 21 Feb 2026 06:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BAFTA Awards 2026: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 से पहले ‘सेलिब्रेटिंग साउथ एशियंस’ कार्यक्रम में साउथ एशियाई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला, इसमें मणिपुर की फिल्म भी शामिल रही। 

विज्ञापन
बाफ्टा अवार्ड्स 2026 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन स्थित ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) मुख्यालय में आयोजित ‘सेलिब्रेटिंग साउथ एशियंस’ कार्यक्रम में डेब्यू डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म ‘बूंग’ और भारतीय-अमेरिकी डायरेक्टर गीता गांधबीर की डॉक्यूमेंट्री ‘द परफेक्ट नेबर’ ने खूब तालियां बटोरी। 

विज्ञापन


‘बूंग’ फिल्म 'बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म' कैटेगरी में शामिल

मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा ‘बूंग’ को फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के समर्थन में बनाया गया है। ये मूवी बाफ्टा अवॉर्ड्स के बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। फिल्म की टीम की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल शारदा ने कहा, ‘भारत की क्षेत्रीय फिल्मों को ग्लोबल मंच पर पहचान मिलना बहुत गर्व की बात है। भारत सिर्फ नाच-गाने वाली बॉलीवुड फिल्मों तक सीमित नहीं है, हमारी सांस्कृतिक विविधता बहुत बड़ी है।’

 

‘द परफेक्ट नेबर’ ने मचाया धमाल
वहीं भारतीय-अमेरिकी डायरेक्टर गीता गांधबीर की डॉक्यूमेंट्री ‘द परफेक्ट नेबर’ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री बाफ्टा के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। यह फिल्म अगले महीने ऑस्कर में भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। इस मौके पर गीता ने कहा, ‘मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्सों में चुनौतीपूर्ण हालात हैं और हाशिए पर मौजूद समुदायों को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।’

द परफेक्ट नेबर - फोटो : एक्स

मशहूर फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा भी रहीं मौजूद
यह पहला ऐसा आयोजन था, जिसे यूके-आधारित प्लेटफॉर्म सोसाइटी ओ और प्रोडक्ट ऑफ कल्चर ने मिलकर आयोजित किया। इसका मकसद साउथ एशियाई क्रिएटर्स की वर्ल्डवाइड बढ़ती कामयाबी को सेलिब्रेट करना और इंडस्ट्री में मजबूत नेटवर्क बनाना था। इवेंट में लुइस हिंडमैन की शॉर्ट फिल्म मैगिड/जफर भी चर्चा में रही। ये बाफ्टा ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। साथ ही इस मौके पर मशहूर फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा और एक्ट्रेस वरदा सेथु भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

बाफ्टा 2025 - फोटो : अमर उजाला
कब और कहां होगा बाफ्टा अवार्ड्स?
दुनिया के प्रतिष्ठित बाफ्टा अवार्ड्स का 79वां एडिशन इस साल 22 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य समारोह लंदन के मशहूर रॉयल फेस्टिवल हॉल में शाम 7 बजे से होगा। भारतीय समयानुसार यह रात 12:30 बजे से शुरु होगा। इस बार साउथ एशियाई सिनेमा की मजबूत मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि भारतीय और दक्षिण एशियाई कहानियां अब ग्लोबल मंच पर दमदार पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें