जून 2022 में हुई थी शादी
बता दें कि दोनों ने जून 2022 में न्यू ऑरलियन्स में शादी की थी। उनकी मुलाकात कोविड के दौरान न्यूयॉर्क की एक सड़क पर अचानक हुई थी। इसके बाद 2021 के आखिरी में दोनों ने सगाई की थी। एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट में एलेक्जेंड्रा ने एंड्रयू को ‘सबसे वंडरफुल इंसान’ बताया था, हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट हो चुकी है।
कपल 2024 में एक बेटे के माता-पिता बने। एलेक्जेंड्रा, एंड्रयू के दो बच्चों- रोवन और जूलियन की सौतेली मां भी हैं। इन बच्चों को एंड्रयू अपनी एक्स-वाइफ जोर्डाना ब्रियुस्टर के साथ शेयर करते हैं।
एलेक्जेंड्रा डैडारियो के करियर का सफर
करियर की बात करें तो एलेक्जेंड्रा ने 16 साल की उम्र में टीवी शो ‘ऑल माय चिल्ड्रन’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें खास पहचान फिल्म ‘पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियन्स: द लाइटनिंग थीफ’ और इसके सीक्वल से मिली, जहां उन्होंने एन्नाबेथ चेज का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘बेवॉच’ में लीड रोल से उन्हें और कामयाबी मिली। एचबीओ की हिट सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के पहले सीजन में रेचल पैटन की भूमिका के लिए उन्हें प्राइमटाइम एमी नॉमिनेशन भी मिला था। फिलहाल दोनों ने अपने बेटे की मिलकर परवरिश करने की बात कही है।