डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन
इस नए वर्जन में एक खास इंट्रोडक्शन और ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से जुड़ा नया कंटेंट शामिल किया गया है। फिल्म के आखिर में एक नया पोस्ट-क्रेडिट सीन भी जोड़ा गया है, जो एंडगेम को अवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।
इसके अलावा, IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले फैंस को अवेंजर्स डूम्सडे की एक खास झलक भी देखने को मिलेगी।
'अवेंजर्स डूम्सडे' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
- नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
- फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू: तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात