फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स एंडगेम' देख इमोशनल हुए फैंस, बोले- 'शायद ऐसा 'मास्टरपीस' अब देखने को न मिले'

Fri, 26 Apr 2019 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
avengers endgame - फोटो : social media
विज्ञापन
मार्वल की फ्रेंचाइजी एवेंजर्स: एंडगेम को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फिल्म ने दुनियाभर में टिकटों की बुकिंग के साथ एडवांस सेल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज फिल्म रिलीज हो गई है। 'एवेंजर्स एंडगेम' भारतीय सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेगी, जिस कारण सुबह से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


फिल्म देखने के बाद यूजर्स इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थानोस के खिलाफ मार्वल सुपरहीरोज की आखिरी जंग है। एंडगेम ट्विटर ट्रेंड में नंबर 1 पर है। एवेंजर्स एंडगेम को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे में 45 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं पता कि हम फिर कभी एवेंजर्स: एंडगेम जैसा कुछ देखेंगे। ये वास्तव में मार्वल फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए एक 'लव लेटर' है। लोगों ने मूवी को इमोशन से भरपूर बताया है।एक्शन से भरपूर एंडगेम की टिकटों को पाने के लिए लोग मनचाहा पैसा खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

 



 
Trending Videos
विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम सुपरहीरोज का विदाई काल तो है ही, ये इन सुपरहीरोज के भविष्य की खिड़की भी है। अब तक इन सुपरहीरोज ने क्या किया, इनसे कहां गलतियां हुईं और भविष्य में इन गलतियों से सबक लेकर ये क्या कुछ करने वाले हैं, इनका आधार ये फिल्म तैयार करती है। 


फिल्म की शानदार ओपनिंग देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। एवेंजर्स एंडगेम का निर्देशन एंटोनी रुसो और जो रुसो ने किया है।
 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें