फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतों से फैंस निराश, सोमवार से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Sun, 21 Apr 2019 07:25 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Avengers - फोटो : social media
विज्ञापन
इस साल की दुनिया भर की सबसे चर्चित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और देश भर से एवेंजर्स के फैन इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि ऑन लाइन टिकेटिंग साइट्स पर सब कुछ ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस एडवांस बुकिंग की तुलना रेलवे की तत्काल टिकटों से भी कर रहे हैं जो टाइम शुरू होते ही फुल हो जाती हैं। सिनेमाघरों में ये एडवांस बुकिंग सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


एवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन पहले शो की टिकटें बुक करने के लिए मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के फैन्स रविवार रात 12 बजे ही लैपटॉप और मोबाइल पर बुक माई शो और पेटीएम के ऐप्स खोलकर बैठे रहे। ज्यादातर यूजर्स की शिकायत है कि टिकटें सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट गेटवे पर जाते ही दोनों वेबसाइट्स हैंग हो गईं। और, जब तक वेबसाइट नॉर्मल हुई करीब करीब सारी सीटें फुल दिखने लगीं।
Trending Videos
विज्ञापन

avengers endgame - फोटो : social media
इस फिल्म का क्रेज समझने के लिए बुक माई शो की वेबसाइट की झलक काफी है। इस वेबसाइट पर 12 लाख से ऊपर लोग पहले से ही ये फिल्म देखने की अपनी इच्छा जता चुके हैं। किसी भी हिंदी फिल्म की बुकिंग शुरू होने से पहले ये एक लाख तक पहुंचना भी मुश्किल होता है। 

साल 2008 में आयरन मैन से शुरू हुए मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की ये 22 वीं फिल्म है। देश के कुछ शहरों में मार्वेल मूवी मैराथन के आयोजन की भी तैयारी चल रही हैं, जहां ये सारी 22 फिल्में एक के बाद एक दिखाए जाने की योजना है।

सीरीज की लेटेस्ट फिल्म एवेंजर्स एंडगेम तीन घंटे से भी अधिक लंबी है और, इस फिल्म के एशिया में प्रचार की शुरुआत भी भारत से ही हुई। एवेंजर्स एंडगेम की टिकटें बुक कराने के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेगलुरु, कानपुर और लखनऊ से भी सबसे ज्यादा हिट्स टिकटिंग वेबसाइट्स पर रजिस्टर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें