एवेंजर्स एंडगेम सुपरहीरोज का विदाई काल तो है ही, ये इन सुपरहीरोज के भविष्य की खिड़की भी है। अब तक इन सुपरहीरोज ने क्या किया, इनसे कहां गलतियां हुईं और भविष्य में इन गलतियों से सबक लेकर ये क्या कुछ करने वाले हैं, इनका आधार ये फिल्म तैयार करती है।
फिल्म की शानदार ओपनिंग देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। एवेंजर्स एंडगेम का निर्देशन एंटोनी रुसो और जो रुसो ने किया है।