फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन मैन की गर्भवती पत्नी को बचाने के लिए कैप्टन अमेरिका को गंवानी पड़ेगी जान?

Sat, 05 Jan 2019 02:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अवेंजर्स सीरीज - फोटो : social media
विज्ञापन

अवेंजर्स सीरीज की सबसे चर्चित फिल्म 'इनफिनिटी वॉर' के साथ जिस कहानी की शुरुआत हुई थी, वो कहानी फिल्म के दूसरे भाग 'एंड गेम' से खत्म होगी। ट्रेलर पहले ही पसंद किया जा चुका है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही थ्योरी की मानें तो इस सीरीज में कैप्टन अमेरिका को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। दरअसल चौथी एवेंजर्स फिल्म में आयरन मैन की गर्भवती पत्नी पेप्पर पॉट्स को बचाने के लिए कैप्टन अमेरिका खुद का बलिदान कर देगा, ताकि टोनी स्टार्क खलनायक थानोस को मार सके और बाद में आयरनमैन थानोस को मार देगा।

जैसा की आपने देखा ट्रेलर में सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका, ब्लैक विडो, आरयनमैन, हॉक दुनिया को बचाने के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। पिछली फिल्म में थानोस के हाथों हारे सभी अवेंजर्स अब इस फिल्म में एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। थानोस आधी दुनिया खत्म कर चुका है और अब उसे रोकने के लिए आखिरी लड़ाई के अलावा और कोई चारा नहीं है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंथोनी और जो रसो के निर्देशन में बन रही 'एवेंजर्स-4' अप्रैल में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें