फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंडसे लोहान ने सोशल मीडिया पर शेयर की इतनी बोल्ड तस्वीर, तुरंत करना पड़ा डिलीट

Fri, 04 Jan 2019 06:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lindsay Lohan - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों और कई टीवी शो में नजर आ चुकीं अमेरिकन एक्ट्रेस लिंडसे लोहान इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक न्यूड तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह सोफे पर बैठी हुई नजर आईं। वहीं लिंडसे लोहान ने जैसे ही अपनी इस तस्वीर को साझा किया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रेल करना और उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


किसी ने कमेंट में कहा कि अगर आप सच में मुसलमान है तो आप न्यूड तस्वीर शेयर नहीं कर सकती। वहीं दूसरे ने लिखा अगर अपने कुरान पढ़ा है तो कुरान यह नहीं सिखाता। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। इन सभी आलोचना को देखने हुए लिंडसे लोहान ने कुछ समय बात ही अपनी न्यूड तस्वीर को सोशल मीडिया से हटा दिया। लेकिन उनकी इस तस्वीर ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रखी हैं।

गौरतलब है कि बीते साल लिंडसे लोहान ने इस्लाम धर्म कबूला है। लिंडसे लोहान इससे पहले भी मुस्लिम समुदाय की भावानओं को आहत करने की वजह से सुर्खियों में थीं। बीते साल फरवरी में एक्ट्रेस लिंडसे लोहान लंदन फैशन शो में हिजाब पहनकर उतरीं। उन्होंने हिजाब पहनते हुए अपनी लाइव वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि हिजाब को यूरोप में गुलामी की निशानी के तौर पर जाना जाता है। लिंडसे लोहान इससे पहले भी कई बार हिजाब पहन चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें