'एवेंजर्स डूम्सडे' की दिखाई गई खस झलक
फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर की खास झलक को लास वेगास में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (आरडीजे) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वे आयरन मैन नहीं, बल्कि खलनायक डॉक्टर डूम की भूमिका निभा रहे हैं।
क्या खास दिखा ट्रेलर में
इस दौरान ट्रेलर में डॉक्टर डूम के आने का पहला लुक दिखाया गया है। साथ ही पुराने एवेंजर्स के कई सुपरहीरो भी नजर आए। ट्रेलर में पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), क्रिस हेम्सवर्थ (थोर), फ्लोरेंस पुघ (येलेना), चैनिंग टैटम (गैम्बिट), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स) और कई किरदारों की खास झलक दिखाई गई है।
ट्रेलर में एक रोमांचक सीन है, जिसमें थोर डॉक्टर डूम से लड़ने की कोशिश करता है, लेकिन डूम उसे बहुत आसानी से रोक देता है। फिर अचानक क्रिस इवांस (कैप्टन अमेरिका) की आवाज आती है- 'अरे दोस्त' और वे थोर का हथियार म्योल्निर छीन लेता है, जिससे थोर हैरान रह जाता है। सिनेमाकॉन में मौजूद दर्शक ट्रेलर देखकर बहुत खुश हुए। वहां पर मौजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स इतना अच्छा था कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर को इसकी झलक दोबारा दिखानी पड़ी।
दिखी कई सुपरहीरोज की झलक
ट्रेलर में कई सुपरहीरोज को एक साथ दिखाया गया है- Avengers, X-Men, Fantastic Four और Thunderbolts के किरदार। ठीक उसी तरह जैसे Infinity War और Endgame में अलग-अलग टीमों को एक किया गया था, वैसे ही इस फिल्म में और ज्यादा किरदारों को मिलाया जा रहा है। Thunderbolts फिल्म के आखिर में Fantastic Four का स्पेसशिप MCU में आता दिखाया गया था, जिसके बाद अब इन दोनों टीमों को साथ लड़ते देखा जाएगा।