टीजर में क्या खास है?
मैग्नेटो अपनी गहरी आवाज में कहते हैं, 'मौत सबके लिए आती है। यह एक ऐसी चीज है जो मुझे पक्के तौर पर पता है। सवाल यह नहीं है कि 'क्या आप मरने के लिए तैयार हैं?' सवाल यह है कि 'जब आप आंखें बंद करेंगे, तो आप कौन होंगे?' इसके बाद जेम्स मार्सडेन का साइक्लोप्स अपना विजर हटाते हुए दिखता है और अपनी आंखों से लाल किरणें छोड़ता है। ये तीनों कलाकार साल 2000 की फिल्म 'एक्स-मेन' से साथ आए थे।
चौथा टीजर
यह 'एवेंजर्स डूम्सडे' का चौथा टीजर है, जो एक्स-मेन थीम पर बना है। इससे पहले के टीजर में क्रिस हेम्सवर्थ थोर के रूप में और क्रिस इवांस स्टीव रोजर्स के रूप में दिखे थे। यह टीजर सिनेमाघरों में 'अवतार: फायर एंड ऐश' फिल्म के साथ दिखाए जा रहे हैं। 'एवेंजर्स डूम्सडे'' 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह क्रिसमस की बड़ी फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के सामने डटकर खड़ी है 'अवतार 3', जानें जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन