फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avengers Doomsday Teaser: 'एवेंजर्स डूम्सडे' का टीजर जारी, एक्स-मेन की हुई एंट्री, जेवियर-मैग्नेटो दिखेंगे साथ

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avengers: Doomsday new Teaser: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का नया टीजर जारी किया गया है। जिसमें एक्स-मेन के जेवियर और मैग्नेटो का फिर से मिलना दिखाया गया है।
विज्ञापन
एवेंजर्स डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स डूम्सडे' का एक नया एक मिनट का टीजर जारी किया है। इसमें चार्ल्स जेवियर (पैट्रिक स्टीवर्ट) और उनके पुराने दुश्मन मैग्नेटो (इयान मैकेलेन) शतरंज खेलते हुए फिर से मिलते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

टीजर में क्या खास है?
मैग्नेटो अपनी गहरी आवाज में कहते हैं, 'मौत सबके लिए आती है। यह एक ऐसी चीज है जो मुझे पक्के तौर पर पता है। सवाल यह नहीं है कि 'क्या आप मरने के लिए तैयार हैं?' सवाल यह है कि 'जब आप आंखें बंद करेंगे, तो आप कौन होंगे?' इसके बाद जेम्स मार्सडेन का साइक्लोप्स अपना विजर हटाते हुए दिखता है और अपनी आंखों से लाल किरणें छोड़ता है। ये तीनों कलाकार साल 2000 की फिल्म 'एक्स-मेन' से साथ आए थे।

 
विज्ञापन

चौथा टीजर
यह 'एवेंजर्स डूम्सडे' का चौथा टीजर है, जो एक्स-मेन थीम पर बना है। इससे पहले के टीजर में क्रिस हेम्सवर्थ थोर के रूप में और क्रिस इवांस स्टीव रोजर्स के रूप में दिखे थे। यह टीजर सिनेमाघरों में 'अवतार: फायर एंड ऐश' फिल्म के साथ दिखाए जा रहे हैं। 'एवेंजर्स डूम्सडे'' 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह क्रिसमस की बड़ी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के सामने डटकर खड़ी है 'अवतार 3', जानें जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें