फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवेंजर्स- डूम्सडे एडवांस बुकिंग: रिलीज से महीना भर पहले कमाए करोड़ों, क्या तोड़ेगी 'स्पाइडरमैन' का रिकॉर्ड?

Tue, 17 Nov 2026 06:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'अवेंजर्स: डूम्सडे' ने भारत में एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है।
  • फिल्म की रिलीज को एक महीना बाकी है और इसकी सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग शुरू होनी बाकी है।
  • 'अवेंजर्स: डूम्सडे' के निर्देशक एंथनी और जो रूसो हैं और इसमें कई बड़े कलाकार हैं।
विज्ञापन
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। कुछ सिनेमाघरों ने कल रात ही बुकिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कई अन्य सिनेमाघरों ने भी ऐसा ही किया। अब तक इस फिल्म के कुछ हजार टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
'अवेंजर्स: डूम्सडे' ने बनाया रिकॉर्ड
इंडस्ट्री डेटा ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के मुताबिक 'अवेंजर्स: डूम्सडे' के पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में लगभग 50000 टिकट बिक चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। ये बुकिंग 500 से ज्यादा शो के लिए हुई है।  फिल्म की थिएटर रिलीज में अभी एक महीना बाकी है, ऐसे में यह एक अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है। अभी देश भर में सभी भाषाओं और फॉर्मेट्स के लिए रेगुलर बुकिंग अभी शुरू होनी बाकी है।

अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म का तोड़ सकती है रिकॉर्ड?
मुंबई और केरल में जहां फिल्म के रात 12 बजे के शो हैं, वहीं उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह 6 बजे के शो भी रखे गए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने रिलीज होने वाली 'अवेंजर्स: डूम्सडे' हॉलीवुड की अब तक की सभी ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ देगी। फिलहाल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है, जिसने इस साल की शुरुआत में 79 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'अवेंजर्स: डूम्सडे' की स्टारकास्ट?
एंथोनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी 'अवेंजर्स: डूम्सडे' में कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इनमें डाउनी, इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट और जोसेफ क्विन जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, मेबेल कैडेना और टेनोच ह्यूर्टा मेजिया भी इस फिल्म की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'अवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'ड्यून: पार्ट थ्री' से होगा।
  • मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने बताया है कि 'अवेंजर्स: डूम्सडे' में अभिनेता चैनिंग टेटम का किरदार 'गैम्बिट' काफी खास और अलग होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें