हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी मार्वल की अगली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने 'रामायण' और 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी भारतीय फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह तक 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने भारत में सभी दिनों की एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।
इसमें फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग का योगदान करीब 22 करोड़ रुपये है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर को शुरू हुई थी। यानी बुकिंग शुरू होने के महज एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने यह बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म के अब तक 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। रिलीज में अभी 23 दिन बाकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी लगातार बढ़ रही है।
रामायण और धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' और 'धुरंधर 2' को छोड़ा पीछे
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग की तुलना अगर बड़ी भारतीय फिल्मों से करें, तो इसका प्रदर्शन काफी खास है। रणबीर कपूर की 'रामायण' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों ने भी एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, इन दोनों फिल्मों को यह आंकड़ा रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले हासिल हुआ था।
वहीं, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने रिलीज से 3 हफ्ते से भी ज्यादा समय पहले यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
पुष्पा 2 और अवेंजर्स एंडगेम
- फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड पर नजर
- हालांकि, भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अभी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के नाम है।
- साल 2024 में इस फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अपनी रिलीज से पहले इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: फिल्म का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, स्टीव रोजर्स और एक्स-मेन की होगी एंट्री; कब होगी रिलीज?