फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमेरिका के बाद अब अवेंजर्स के इस किरदार ने भी की रिटायरमेंट की घोषणा

Wed, 20 Feb 2019 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gwyneth paltrow - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स में आयरन मैन के कवच को निर्देश देने वाली अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ से रिटायर होने का फैसला किया है। गौरतलब है कि वह फिल्म के रिलीज से पहले रिटायरमेंट लेंगी। अपने रिटायरमेंट के बारे में बोलते हुए अभिनेत्री ने कहा- 'मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मेरा आयरन मैन के डायरेक्टर जॉन फेवरू के साथ बेहद शानदार अनुभव रहा। मैं इस अनुभव को कभी नहीं भूल सकती।'
विज्ञापन


ग्वेनेथ पाल्ट्रो से पहले मार्वल फिल्म के कैरेक्टर कैप्टन अमेरिका का किरदार करने वाले एक्टर क्रिस इवांस ने भी फिल्म से रिटायरमेंट ले लिया है। बीते दिनों उनकी अंतिम विदाई की गई। बात करें फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ की तो मेकर्स ने बीते दिनों इसका दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के नए टीजर को मेकर्स ने द अवेंजर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पता हो कि बीते साल फिल्म का पहला टीजर आया था जिसमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’के सभी सुपरहीरोज को अलग-अलग जगह भटका हुआ दिखाया गया था।

वहीं फिल्म के नए टीजर यानी दूसरे टीजर के देखकर कहा जा सकता है कि सभी सुपरहीरो थानोस का खात्मा करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 30 सेकेंड का टीजर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। यह टीजर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस टीजर में कैप्टन अमेरिका, थोर, रॉकेट, ब्लैक विडो, एंट-मैन और हॉकआई जैसे कई सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एंथोनी और जो रसो के निर्देशन में बन रही 'एवेंजर्स-4' अप्रैल में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें